सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित चार युवकों की मौत

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित चार युवकों की मौत

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित चार युवकों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: November 7, 2022 1:05 pm IST

जयपुर, सात नवंबर (भाषा) राजस्थान के अनूपगढ़ कस्बे के पास रविवार देर रात एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार मरने वालों में दो सगे भाई हैं।

पुलिस उपाधीक्षक जयदेव सियाग ने सोमवार को बताया कि हादसा अनूपगढ़ (गंगानगर) कस्बे के पास रविवार देर रात हुआ। कस्बे के पांच युवक जन्मदिन पार्टी मनाकर लौट रहे थे कि उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि चार युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि चार युवक कस्बे के ही रहने वाले थे। मरने वाले जितेंद्र (25) और अंकुश (23) सगे भाई थे। अन्य मृतकों की पहचान साहिल जुनेजा (22) व रोहित (23) के रूप में की गई है जबकि वसीम घायल है।

पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार को परिजनों को सौंप दिए गए।

भाषा पृथ्वी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में