Free Bus Travel for Women: डीजल-पेट्रोल के संकट के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान.. अब ये कर सकेंगे मुफ्त में बस की यात्रा, कैबिनेट की बैठक में फैसला
Free Bus Travel for Women in Kerala: केरल सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों और आशा कार्यकर्ताओं हेतु नई योजनाएं घोषित कीं।

Free Bus Travel for Women in Kerala
- 15 जून से महिलाओं को KSRTC बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा मिलेगी।
- केरल में अलग वृद्धजन विभाग बनाने की घोषणा की गई।
- आशा और आंगनवाड़ी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हुई।
तिरुवनंतपुरम: केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने सोमवार को नई यूडीएफ सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद महिलाओं, बुजुर्गों और जमीनी स्तर के कर्मचारियों के लिए कई बड़ी कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। (Free Bus Travel for Women in Kerala) मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 15 जून से महिलाओं को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना यूडीएफ के चुनावी वादे का हिस्सा है। सरकार जापान के सफल परिवहन मॉडल से प्रेरणा लेकर नई व्यवस्था लागू करने पर भी काम करेगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
अलग से "वृद्धजन विभाग" बनाने का ऐलान
उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य में बुजुर्गों के लिए अलग से "वृद्धजन विभाग" बनाया जाएगा। ऐसा करने वाला केरल देश का पहला राज्य होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और किसी सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्गों की कितनी देखभाल करता है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के वेतन में बढ़ोतरी
आशा कार्यकर्ताओं के लिए सरकार ने हर महीने 3 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया। साथ ही उनके रिटायरमेंट पेंशन पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। (Free Bus Travel for Women in Kerala) आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के वेतन में 1 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों, सहायिकाओं और प्री-प्राइमरी शिक्षकों के वेतन में भी 1 हजार रुपये बढ़ाने की घोषणा की गई।
विशेष जांच दल (SIT) बनाने का फैसला
कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि नवंबर 2024 में अलाप्पुझा में प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस और केएसयू कार्यकर्ताओं पर कथित हमले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) बनाया जाएगा। यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के सुरक्षा कर्मियों से जुड़ा बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई किसी राजनीतिक बदले की भावना से नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही है।
सोमवार को ली थी सीएम पद के शपथ
मुख्यमंत्री ने बताया कि 16वीं केरल विधानसभा का पहला सत्र 21 मई से शुरू होगा और 22 मई को स्पीकर का चुनाव कराया जाएगा। पूर्व केपीसीसी अध्यक्ष के सुधाकरन को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। (Free Bus Travel for Women in Kerala) बता दें कि कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही कांग्रेस नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) 10 साल बाद फिर से सत्ता में लौट आया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:-
गोयल का उद्योग जगत से आयात घटाने, घरेलू विनिर्माण बढ़ाने का आह्वान
इबोला संकट: कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ने इतूरी में तीन उपचार केंद्र खोलने की घोषणा की
लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर स्टील के बक्से से महिला का सिर-कटा शव बरामद
लखनऊ में लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, 855 करोड़ की मंजूरी
होटल क्षेत्र में जनवरी-मार्च तिमाही में निवेश 58 प्रतिशत बढ़कर 18.5 करोड़ डॉलर: जेएलएल
उप्र में पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 15 जून से महिलाओं को KSRTC बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा मिलेगी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Kerala CM VD Satheesan Announces Free Bus Travel, Welfare Schemes for Women and Senior Citizens

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am