कर्नाटक में 12 करोड़ रुपये के मुफ्त उपहार जब्त

कर्नाटक में 12 करोड़ रुपये के मुफ्त उपहार जब्त

कर्नाटक में 12 करोड़ रुपये के मुफ्त उपहार जब्त
Modified Date: April 5, 2023 / 10:12 pm IST
Published Date: April 5, 2023 10:12 pm IST

बेंगलुरु, पांच अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रवर्तन एजेंसियों ने कर्नाटक राज्य में कुल लगभग 70 करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती की है।

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जब्ती में नकदी (22.75 करोड़ रुपये), शराब (24.45 करोड़ रुपये की) और मुफ्त उपहार (12 करोड़ रुपये के) शामिल हैं।

इस जब्ती के संबंध में 526 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

इसमें कहा गया, ‘‘…..नकदी, सामग्री, शराब, दवा आदि मिलाकर कुल जब्ती का मूल्य 69,36,17,467 रुपये है।’’

विज्ञप्ति में कहा गया कि 10 मई के विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले (9 मार्च से 27 मार्च की अवधि) लगभग 58 करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती हुई थी।

भाषा अमित नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में