दोस्त के प्राइवेट पर डाल दी हवा भरने वाली मशीन की पाइप, फिर हुआ ऐसा हाल, जानकर कांप उठेगी रूह
friend put air pressure pump pipe in private part एक मजदूर के प्राइवेट पार्ट में उसके साथी ने एयर प्रेशर पंप का पाइप डाल दिया।
friend put air pressure pump pipe in private part
friend put air pressure pump pipe in private part: मुंबई। हंसी-मजाक या खेल-खेल में कई बार ऐसे हादसे हो जाते हैं, जिसके चलते इंसान की जान तक चली जाती है। महाराष्ट्र के धुले जिले से ऐसी ही घटना की जानकारी सामने आई है। यहां मेटल डस्ट साफ करने के नाम पर एक मजदूर के प्राइवेट पार्ट में उसके साथी ने एयर प्रेशर पंप का पाइप डाल दिया। अंदरूनी चोटों के चलते मजदूर की मौत हो गई।
मृतक की पहचान तुषार सदाशिव निकुंभ के रूप में हुई है। उसकी उम्र 20 साल थी। निकुंभ मुंबई से करीब 325 किलोमीटर दूर धुले जिले के सकरी तहसील के निजामपुर में एक निजी फर्म में काम करता था। रविवार दोपहर को उसके साथ घटना हुई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एयर प्रेशर पंप की मदद से मेटल डस्ट साफ करता था मजदूर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जिस कंपनी में काम करता था वह इंटिग्रेटेड इंजीनियरिंग सर्विसेज मुहैया करती है। कंपनी में काम के दौरान मजदूरों के शरीर और कपड़े पर मेटल डस्ट जम जाता है। मजदूर काम से छुट्टी मिलने पर एयर प्रेशर पंप की मदद से अपने शरीर और कपड़े पर जमे मेटल डस्ट को हटाते थे।
Read more: अरुणाचल में चीन के साथ क्या है सीमा विवाद? देश के किन-किन इलाकों पर है ड्रैगन की नजर
आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट
friend put air pressure pump pipe in private part: अधिकारी ने कहा कि निकुंभ को पहले नंदुरबार के एक अस्पताल और फिर पड़ोसी गुजरात के सूरत ले जाया गया। हालांकि, इंटरनल चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। 28 वर्षीय सहकर्मी को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि निजामपुर पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


