दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में मटन रोगन जोश से लेकर पनीर टिक्का तक होगा शामिल
दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में मटन रोगन जोश से लेकर पनीर टिक्का तक होगा शामिल
(श्रुति भारद्वाज)
नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में अपने आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए एक विस्तृत मेनू तैयार किया है, जिसमें चिकन तंदूरी और मटन रोगन जोश से लेकर पनीर टिक्का, दाल मखनी और गुलाब जामुन तक शामिल हैं।
दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि निगम द्वारा दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए बाहरी खानपान प्रदाताओं को सूचीबद्ध करने की योजना के तहत मेनू को अंतिम रूप दे दिया गया। इन आधिकारिक कार्यक्रमों में उपराज्यपाल सचिवालय और मुख्यमंत्री सचिवालय में होने वाले कार्यक्रम शामिल हैं।
डीटीटीडीसी ने बताया कि उसने इस उद्देश्य के लिए निविदा जारी की है, जिसकी निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी है। चयनित खानपान सेवा प्रदाताओं से दिल्ली सरकार के किसी भी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के लिए सेवाएं ली जाएंगी।
निगम ने कहा कि संबंधित विभागों को अपने-अपने आयोजनों के लिए अनुमोदित मेनू से पकवान चुनने की स्वतंत्रता होगी।
निगम ने कहा कि दोपहर के भोजन एवं रात्रिभोज सहित विभिन्न आयोजनों के तहत खानपान के विकल्पों में शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों की एक विस्तृत शृंखला शामिल है, जिसमें सलाद, सूप और स्नैक्स तक शामिल हैं।
डीटीटीडीसी के मुताबिक, शाकाहारी व्यंजनों में नवरतन कोरमा, मलाई कोफ्ता, शाही पनीर, पनीर कोरमा, कढ़ी पकौड़ा, भिंडी कुरकुरी और दम आलू जैसे व्यंजन शामिल हैं, जबकि मांसाहारी पकवानों में मटन रोगन जोश, मटन कोरमा, चिकन बटर मसाला, चिकन स्टू, फिश फ्राई और गोअन फिश करी शामिल हैं।
निगम ने कहा है कि अनुमानित अनुबंध मूल्य दो साल की अवधि के लिए दो करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। प्रस्तावित पैनल 31 दिसंबर, 2027 तक वैध रहेगा और इसे एक और वर्ष के लिए विस्तार का प्रावधान होगा जो डीटीटीडीसी के विवेक पर निर्भर करेगा।
भाषा
नोमान सुरेश
सुरेश
लेखक के बारे में
Web Title: दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में मटन रोगन जोश से लेकर पनीर टिक्का तक होगा शामिल

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pm