दिल्ली के रोहणी में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के रोहणी में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के रोहणी में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार
Modified Date: February 12, 2024 / 01:13 am IST
Published Date: February 12, 2024 1:13 am IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस ने रोहिणी इलाके के खेड़ा खुर्द गांव में मुठभेड़ के बाद काला जठेड़ी और प्रियव्रत गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि अजय जून (33) एक गैंगस्टर है और उसके खिलाफ दिल्ली व हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और जबरन वसूली के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संजय भाटिया ने कहा ‘‘हमें सूचना मिली कि जून खेड़ा खुर्द गांव पहुंचेगा, हमने जून को मोटरसाइकिल पर देखा और उसे रुकने का इशारा किया। इसके बाद उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं।’’

भाटिया ने कहा कि गोलीबारी के बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया।

भाषा शोभना जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में