Gehlot attack on Amit Shah
Gehlot attack on Amit Shah: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज एक बार फिर राजनीतिक संकट के समय का जिक्र कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर जोरदार निशाना साधा। सीएम गहलोत बिना नाम लिए सचिन पायलट व उनके गुट के मानेसर गए विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा की मैंने अपने विधायकों को यहां तक कह दिया की जितना पैसा लिया है, 10 करोड़ या 20 करोड़ जो भी लिया है, कुछ खर्च कर दिया कर दिया हो वह खर्च किया हुआ पैसा मैं दे दूंगा या एआईसीसी से दिलवा दूंगा।
21 हुई मरने वालों की संख्या, मलप्पुरम हादसे के बाद जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, कल डूबी थी नाव
सीएम गहलोत ने करौली के मंडरायल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की हमारी सरकार पर जब राजनीतिक संकट आया तो इसमें गृहमंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इन सब ने मिलकर सरकार गिराने का षडयंत्र रचा। राजस्थान में इन्होंने पैसे बांट दिए। विधायक पैसे वापस दे नहीं रहे, मुझे चिंता लगी हुई है, वो पैसा वापस ले क्यों नहीं रहे, वो पैसा मांग क्यों नहीं रहे है।
आज अद्भुत शिव योग का संयोग, इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की अपार कृपा, सुलझेंगे धन-संपत्ति के विवाद
Gehlot attack on Amit Shah: वही दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सरकार को गिराने के षड्यंत्र के आरोप पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया- नंबर एक के झूठे हैं गहलोत। इतने ही सच्चे हैं तो करोड़ों लेने वालों पर केस क्यों नहीं दर्ज कराया अब तक? ये कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई है जिसे जीतने के लिए गहलोत जी हर नाजायज तरीका इस्तेमाल कर रहे हैं। वे अपने विरोधी खेमे को गद्दार साबित करना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने आज धोलपुर में 2020 में उनकी सरकार को गिराने के आरोप अमित शाह, गजेंद्र सिंह शेखावत, धर्मेंद्र प्रधान पर लगाए थे। इसके जवाब में शेखावत ने पलटवार किया है।
#WATCH अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र शेखावत इन्होंने मिलकर षडयंत्र किया और राजस्थान के अंदर पैसे बांट दिए। मैंने हमारे विधायक को कहा कि जो पैसा आपने लिया है अगर उसमें से कुछ खर्च भी हो गया हो तो हमें बताओ मैं उसे वापस करवाऊंगा, AICC से कहूंगा लेकिन आप भाजपा का पैसा मत लो।… pic.twitter.com/MMZgVnkPRC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2023
https://twitter.com/gssjodhpur/status/1655210270967615489?s=20