School Closed Today in Dehradun: भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी /image: AI Generated
देहरादून। All School Closed Today in Dehradun: देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) से जन जवीन अस्तव्यस्त हो गया है। कई हिस्सों में नदी नाले उफान पर आ गई है तो वहीं दूसरी ओर गई राज्यों में जल जमाव के चलते यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अब इसका असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। भारी बारिश की वजह से (Dehradun School Holiday 19 August 2026) कई कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। इसी बीच उत्तराखंड की जनपद देहरादून में सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
Dehradun School Closed Today इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल बुधवार 19 अगस्त को जनपद पौड़ी गढ़वाल में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि, उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल बुधवार 19 अगस्त को जनपद पौड़ी गढ़वाल में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। pic.twitter.com/ieGOkB0moE
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) August 18, 2026
UP School Closed Today वहीं लगातार हो रही भारी बारिश ( Rainy Day Holiday) के चलते उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur School Closed) समेत सात जिलों में भी कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में रेनी डे अवकाश घोषित किया है। प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसमें परिषदीय, माध्यमिक और सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा सरकारी, सहायता प्राप्त, हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में भी बुधवार को अवकाश रहेगा। डीएम के निर्देश के बाद बीएसए अनिल वर्मा ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
ये भी पढ़ें