राजस्थान के स्कूलों में राजस्थानी भाषा अनिवार्य किए जाने के फैसला को गहलोत ने किया स्वागत

राजस्थान के स्कूलों में राजस्थानी भाषा अनिवार्य किए जाने के फैसला को गहलोत ने किया स्वागत

राजस्थान के स्कूलों में राजस्थानी भाषा अनिवार्य किए जाने के फैसला को गहलोत ने किया स्वागत
Modified Date: May 12, 2026 / 09:12 pm IST
Published Date: May 12, 2026 9:12 pm IST

जयपुर, 12 मई (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के विद्यालयों में राजस्थानी भाषा अनिवार्य किए जाने से संबंधित उच्चतम न्यायालय के इस फैसले का मंगलवार को स्वागत किया और इसे “ऐतिहासिक” फैसला करार दिया।

गहलोत ने कहा कि उन्हें गर्व है कि कांग्रेस सरकार ने 2003 में विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने की पहल की थी, जिसमें मारवाड़ी, मेवाड़ी, ढूंढाड़ी, हाड़ौती, मेवाती, ब्रज, वागड़ी, मालवी और शेखावाटी जैसी बोलियां शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा हासिल करने से बच्चों का अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव मजबूत होगा।

भाषा बाकोलिया

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में