दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें: ममता बनर्जी

दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें: ममता बनर्जी

दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें: ममता बनर्जी
Modified Date: April 15, 2026 / 01:13 pm IST
Published Date: April 15, 2026 1:13 pm IST

कोलकाता, 15 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाली नव वर्ष के अवसर पर लोगों को ‘पोइला बोइशाख’ की शुभकामनाएं दीं और मतदाताओं से आग्रह किया कि वे ‘‘दिल्ली के जमींदारों’’ द्वारा लोगों के मतदान के अधिकार छीनने के प्रयासों का मुंहतोड़ जवाब दें।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई कि बंगाली नव वर्ष लोगों के जीवन को किसी भी तरह के ‘‘दाग-धब्बों से मुक्त’’ करेगा। उन्होंने बंगाल की सांस्कृतिक विरासत पर भी प्रकाश डाला और कहा कि यह राज्य सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है।

मौजूदा मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ ‘‘दुर्भावनापूर्ण ताकतें’’ इस सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने ‘‘दिल्ली के जमींदारों’’ पर लोगों के मतदान के अधिकार को छीनने का भी आरोप लगाया।

बनर्जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘याद रखें, हमें लोकतांत्रिक तरीके से उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना होगा।’’

उन्होंने एकता का आह्वान करते हुए लोगों से ‘‘संकीर्ण सोच की दीवारों’’ को तोड़ने और विभाजनकारी तथा सत्तावादी ताकतों के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

उन्होंने मतदाताओं से आगामी विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को वोट देकर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को बरकरार रखने की अपील भी की।

भाषा

यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में