Sai Cabinet Ki Baithak: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, राज्य में 515 नए पैक्स सोसाइटी का शुभारंभ, इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

Sai Cabinet Ki Baithak: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें राज्य के विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए।

Sai Cabinet Ki Baithak: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, राज्य में 515 नए पैक्स सोसाइटी का शुभारंभ, इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

sai news/ image source: ibc24

Modified Date: April 15, 2026 / 03:03 pm IST
Published Date: April 15, 2026 2:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • साय कैबिनेट की बैठक आज रायपुर में
  • 515 नए पैक्स सोसाइटी का शुभारंभ
  • CM विष्णु देव ने किया वर्चुअल शुभारंभ

Sai Cabinet Ki Baithak: रायपुर: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें राज्य के विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद सीएम ने वर्चुअल माध्यम से 515 नई पैक्स (PACS) सोसायटी का शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कैबिनेट में खासतौर पर बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जहां “बस्तर रोड मैप 2.0” के तहत रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश बढ़ाने, केंद्र की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों के लिए खाद-बीज तथा घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे अहम मुद्दों पर भी मंथन किया गया। यह खबर अभी अपडेट की जा रही है

बस्तर विकास के लिए बड़े पैकेज पर हो सकता है फैसला

इससे पहले खबर आई कि, Sai Cabinet Meeting आज को होने वाले इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए नए निर्णय ले सकती है। इसके अलावा सरकार बस्तर विकास के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

इतना ही नहीं औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने पर भी फैसला हो सकती है और बस्तर रोडमैप 2.0 के तहत रोजगार पर फोकस हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, आगामी योजनाओं की रूपरेखा और प्रशासनिक निर्णयों पर विचार किया जा सकता है। यह बैठक राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण फैसलों का आधार बन सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

विदेश सचिव मिसरी ने जर्मनी के राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

सतत विकास में कमजोर वर्ग की चिंताओं का समाधान होना चाहिए: पूर्व प्रधान न्यायाधीश गवई

जल्दबाजी में परिसीमन करने से पहले सभी पक्षों और राज्यों से परामर्श शुरू करें: थरूर ने मोदी से कहा

लेबनान और ईरान को पूरी तरह एक-दूसरे से दूर करने की जरूरत: इजराइली राजदूत

भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के संबंध में केंद्र की नई अधिसूचना हरियाणा के हितों को झटका: हुड्डा

आप, कांग्रेस और शिअद ने बीबीएमबी नियुक्ति अधिसूचना को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।