गोवा : मंत्री खुंटे ने मादक पदार्थ और वेश्यावृत्ति से जुड़े वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की

गोवा : मंत्री खुंटे ने मादक पदार्थ और वेश्यावृत्ति से जुड़े वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की

गोवा : मंत्री खुंटे ने मादक पदार्थ और वेश्यावृत्ति से जुड़े वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की
Modified Date: April 14, 2026 / 08:59 pm IST
Published Date: April 14, 2026 8:59 pm IST

पणजी, 14 अप्रैल (भाषा) गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने मंगलवार को रेखांकित किया कि पुलिस को राज्य की छवि को एक पसंदीदा और पर्यटकों के अनुकूल गंतव्य के रूप में संरक्षित करने के लिए जिम्मेदारी से काम करना चाहिए।

उन्होंने यह टिप्पणी एक लोकप्रिय समुद्र तट पर कथित मादक पदार्थ और वेश्यावृत्ति से संबंधित दो वीडियो वायरल होने के बाद आई है।

खुंटे ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात कर उत्तरी गोवा के कलंगुट समुद्र तट के आसपास की स्थिति पर चर्चा की, जहां से ये दोनों वीडियो सामने आए और सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाएं गंभीर प्रकृति की हैं।

एक वीडियो में, कलंगुट बीच पर एक विदेशी नागरिक के पास दो आदमी आते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो कथित तौर पर उसे मादक पदार्थ बेचने की पेशकश कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक अन्य वीडियो में एक विदेशी महिला कलंगुट-बागा रोड पर कथित तौर पर ग्राहकों को लुभाती दिख रही है, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

‘पीटीआई-भाषा’ स्वतंत्र रूप से इन वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करती।

खुंटे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि इलाके (कलंगुट) के प्रभारी पुलिस निरीक्षक को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह कार्रवाई करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’’

मंत्री ने कहा कि ऐसे कृत्य गोवा की एक सुरक्षित और लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में छवि को खराब करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री, मैं और कलंगुट के विधायक माइकल लोबो अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर एकमत हैं। लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई होनी चाहिए।’’

मंत्री जी ने कहा कि पर्यटन विभाग ‘‘गोवा बियॉन्ड बीचेस’’ और अन्य अवधारणाओं को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘पर्यटकों को सही मंशा से गोवा आना होगा।’’

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में