गोवा नाइटक्लब घटना : ईडी ने 17 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की
गोवा नाइटक्लब घटना : ईडी ने 17 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की
नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा स्थित उस नाइट क्लब के प्रवर्तकों के खिलाफ धनशोधन की जांच के तहत 17.45 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को कुर्क किया है, जहां दिसंबर 2025 में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।
संघीय जांच एजेंसी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ क्लब के खिलाफ कार्रवाई की।
ईडी ने एक बयान में कहा कि गोवा के अरपोरा स्थित प्रतिष्ठान (बर्च बाय रोमियो) के ‘अवैध संचालन’ से संबंधित जारी जांच के सिलसिले में 17.45 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों को कुर्क करने का एक अंतरिम आदेश जारी किया गया।
इसमें कुर्क की गई संपत्तियों के मालिकों का उल्लेख नहीं किया गया है।
जनवरी में, एजेंसी ने क्लब के प्रवर्तकों – गौरव और सौरभ लूथरा – और कई अन्य लोगों के खिलाफ गोवा, दिल्ली और हरियाणा में छापेमारी की थी। गौरव और सौरभ लूथरा भाई हैं।
गोवा के अरपोरा गांव स्थित नाइट क्लब में छह दिसंबर, 2025 को एक डांस पार्टी के दौरान भीषण आग लग गई। इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई और
लगभग 50 लोग घायल हो गए थे।
भाषा अमित मनीषा
मनीषा

Facebook


