सोना तस्करी मामला: जेल से रिहा हो सकती है अभिनेत्री रान्या राव

सोना तस्करी मामला: जेल से रिहा हो सकती है अभिनेत्री रान्या राव

सोना तस्करी मामला: जेल से रिहा हो सकती है अभिनेत्री रान्या राव
Modified Date: April 22, 2026 / 09:22 pm IST
Published Date: April 22, 2026 9:22 pm IST

बेंगलुरु, 22 अप्रैल (भाषा) सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तारी के एक साल बाद कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव बेंगलुरु केंद्रीय जेल से रिहा हो सकती है। यह जानकारी डीआरआई सूत्रों ने बुधवार को दी।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने डीजीपी रैंक (निलंबित) पुलिस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हर्षवर्द्धिनी रान्या उर्फ ​​रान्या राव को 2 मार्च, 2025 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका था, क्योंकि उसने जनवरी 2025 से दुबई की कथित तौर पर 27 यात्राएं की थीं।

अधिकारियों ने उससे सीधे तौर पर 14.213 किलोग्राम तस्करी की गई सोने की छड़ें जब्त कीं और बाद में उसके आवास से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और आभूषण बरामद किए। उस पर 102 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी का आरोप था।

हालांकि उसने आर्थिक अपराधों के लिए विशेष अदालत से पहले जमानत प्राप्त कर ली थी, लेकिन विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी रोकथाम अधिनियम (सीओएफईपीओएसए) के तहत हिरासत में रखे जाने के कारण उसकी रिहायी रुक गई।

डीआरआई के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक साल की एहतियाती हिरासत की अवधि 22 अप्रैल को समाप्त हो गई, जिसके बाद वह रिहा हो सकती है।

भाषा अमित माधव

माधव


लेखक के बारे में