दुबई से आए यात्री से 15.95 लाख रुपये मूल्य का सोना जब्त

दुबई से आए यात्री से 15.95 लाख रुपये मूल्य का सोना जब्त

दुबई से आए यात्री से 15.95 लाख रुपये मूल्य का सोना जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: April 16, 2022 10:14 pm IST

जयपुर, 16 अप्रैल (भाषा) सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को दुबई से विमान से जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे एक यात्री के पास से 15.95 लाख रुपये मूल्य का 292.270 ग्राम सोना जब्त किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यात्री ने इस सोने को अपने कंगनों के भीतर सफेद पॉलिश के बारीक टुकड़ों में छुपाया था। जांच के दौरान संदेह होने पर जांच की गई, तो कंगनों में इस तरह के ठोस सोने के 64 टुकड़े मिले।

उन्होंने कहा कि तस्करी कर लाया जा रहा सोना कुल मिलाकर 292.270 ग्राम वजन का था, जिसकी कीमत 15,95,794 रुपये आंकी गई। इसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है।

भाषा पृथ्वी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में