सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस तारीख से बढ़ जाएगा महंगाई भत्ता

Ads

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार अगले महीने यानी अगस्‍त के शुरुआत में महंगाई भत्ता में इजाफा कर सकती है। क्‍योंकि AICPI के आंकड़ों में हुए बदलाव के कारण अंदाजा लगााया जा रहा है

  •  
  • Publish Date - July 14, 2022 / 08:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

7th Pay Commission latest update

नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार अगले महीने यानी अगस्‍त के शुरुआत में महंगाई भत्ता में इजाफा कर सकती है। क्‍योंकि AICPI के आंकड़ों में हुए बदलाव के कारण अंदाजा लगााया जा रहा है कि, इनकी सैलरी में उछाल हो सकता है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों को 3 फीसदी और महंगाई भत्ता मिल सकता है।

Read More:कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह की तबीयत बिगड़ी, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज 

अगर ऐसा होता है तो सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत कर्मचारियों को 37 प्रतिशत महंगाई भत्ता हर महीने मिलेगा। इससे करीब 50 लाख केंद्र के कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स को लाभ होगा। कई बार केंद्र सरकार की ओर से अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) में बदलाव के आधार पर डीए को संशोधित किया गया है, इसलिए सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि की संभावना अधिक है।

जनवरी में बढ़ा था डीए
गौरतलब है कि जून के दौरान भारत में खुदरा मुद्रास्फीति 7.01 प्रतिशत थी, जो कि आरबीआई के 2-6 प्रतिशत के कंफर्ट लेवल से अधिक है। वहीं मार्च में, केंद्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी थी, जिसके बाद से ही डीए 34 प्रतिशत पर दिया जा रहा है। यह बढ़ोतरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी 2022 को की थी।

Read More: राजधानी में आज और कल प्रभावित रहेगी पानी की सप्लाई, 30 टंकियों को मिलेगा कम पानी, जानें वजह