झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी पर लोगों को बधाई दीं

झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी पर लोगों को बधाई दीं

झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी पर लोगों को बधाई दीं
Modified Date: September 14, 2026 / 01:18 pm IST
Published Date: September 14, 2026 1:18 pm IST

रांची, 14 सितंबर (भाषा) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दीं और सभी के जीवन में शांति एवं समृद्धि की कामना की।

झारखंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गणेश चतुर्थी पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है।

गंगवार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं तथा सभी बाधाओं को दूर कर जीवन को मंगलमय बनाएं।’’

प्रमुख पूजा समितियों ने रविवार शाम से श्रद्धालुओं के लिए अपने पंडाल खोलने शुरू कर दिए।

झारखंड के मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से बाधाओं और कठिनाइयों को दूर करें तथा सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद दें। सभी के बीच प्रेम, सद्भाव और खुशी बनी रहे, यही मेरी हृदय से कामना है।’’

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रांची तथा धनबाद और जमशेदपुर सहित राज्य के अन्य शहरों में प्रमुख पूजा पंडालों में झारखंड पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में