पंजाब, हरियााणा और अरुणाचल के राज्यपालों ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं

पंजाब, हरियााणा और अरुणाचल के राज्यपालों ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं

पंजाब, हरियााणा और अरुणाचल के राज्यपालों ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं
Modified Date: March 3, 2026 / 07:36 pm IST
Published Date: March 3, 2026 7:36 pm IST

चंडीगढ़, ईटानगर, तीन मार्च (भाषा) पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के टी परनाईक ने मंगलवार को देश के नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दीं।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी अपने राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं और समाज में सद्भाव और करुणा की उम्मीद जताई।

होली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में राज्यपाल परनाईक ने कहा कि यह त्योहार सद्भाव, मेलजोल और एकता का संदेश फैलाता है।

भारत को सांस्कृतिक विविधता का देश बताते हुए उन्होंने कहा कि होली भले ही विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तरीकों से मनाई जाती है, लेकिन इसका सार सार्वभौमिक है।

अपने संदेश में राज्यपाल कटारिया ने कहा, ‘‘होली का त्योहार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। जैसे ही वसंत ऋतु का आगमन वातावरण को रहस्यमय आकर्षण और सुगंध से भर देता है। रंगों का यह त्योहार सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के साथ पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों के जीवन में आनंद, प्रसन्नता, आशा और सुख लाए।’’

अपने संदेश में राज्यपाल घोष ने कहा कि रंगों का त्योहार होली, खुशी, सद्भाव, रिश्तों के नवीनीकरण और नकारात्मकता पर सद्भावना की विजय का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह त्योहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के बीच भाईचारे और आपसी सम्मान के बंधन को मजबूत करता है।

भाषा

संतोष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में