सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का आश्वासन दे सरकार: सपा सांसद

सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का आश्वासन दे सरकार: सपा सांसद

सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का आश्वासन दे सरकार: सपा सांसद
Modified Date: March 27, 2026 / 04:26 pm IST
Published Date: March 27, 2026 4:26 pm IST

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने शुक्रवार को लोकसभा में केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह नई दिल्ली के सेंट्रल विस्टा परियोजना वाले क्षेत्र की मस्जिदों और दूसरे धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का विश्वास दिलाए।

उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग उठाई।

नदवी संसद के निकट स्थित जामा मस्जिद के इमाम भी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सेंट्रल विस्टा परियोजना वाले क्षेत्रों में पांच मस्जिद हैं। इस बारे में सरकार ने अदालत में कहा था कि उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।’’

उन्होंने कहा कि लुटियंस इलाके में कई मस्जिद, गुरुद्वारे, मंदिर और गिरजाघर हैं जिनमें कई ऐतिहासिक धरोहर भी हैं।

नदवी ने कहा कि सरकार को यह विश्वास दिलाना चाहिए कि सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में आने वाले धार्मिक स्थल सुरक्षित रहेंगे।

भाषा हक हक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में