प्राकृतिक आपदा से निपटने के दौरान जान गंवाने वाले सैनिक की पत्नी को पेंशन लाभ जारी करे सरकार: एएफटी

प्राकृतिक आपदा से निपटने के दौरान जान गंवाने वाले सैनिक की पत्नी को पेंशन लाभ जारी करे सरकार: एएफटी

प्राकृतिक आपदा से निपटने के दौरान जान गंवाने वाले सैनिक की पत्नी को पेंशन लाभ जारी करे सरकार: एएफटी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: February 12, 2021 2:10 pm IST

चंडीगढ़, 12 फरवरी (भाषा) सशस्त्र बल अधिकरण (एएफटी) ने प्राकृतिक आपदा से निपटने के दौरान जान गंवाने वाले सैनिक की विधवा को वृद्धि के साथ पेंशन लाभ जारी करने के निर्देश सरकार को दिए।

एएफटी की पीठ ने एक सैनिक की विधवा के मामले का निपटारा करते हुए यह निर्देश दिए। पूर्वोत्तर में जंगल की आग को बुझाने के अभियान में तैनाती के दौरान करीब 10 साल पहले सैनिक की मौत हो गई थी। वह पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे।

पिछले सप्ताह दिए गए आदेश में पीठ ने सरकार को नायक सुरिंदर कुमार की विधवा चंपा ठाकुर को प्रदान की गई विशेष परिवारिक पेंशन के मुकाबले उदार पारिवारिक पेंशन जारी करने के निर्देश दिए।

सेना ने सिंह की मौत को ”लड़ाई में मौत” करार दिया था। हालांकि, इलाहाबाद स्थित रक्षा लेखा के प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय ने ठाकुर के कागजात को खारिज कर दिया था।

भाषा शफीक उमा

उमा


लेखक के बारे में