सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, पोती घायल
सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, पोती घायल
जयपुर, 30 जुलाई (भाषा) राजस्थान के झुंझुनू जिले में मंगलवार को सड़क हादसे में एक बुजुर्ग एवं उसके नाबालिग पोते की मौत हो गई जबकि उसकी पोती घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसके अनुसार यह हादसा सिंघाना इलाके में हुई जहां सत्यवीर (60) अपने पोते प्रवेश (छह) और पोती शिक्षा (आठ) को मोटरसाइकिल से उनके स्कूल छोड़ने जा रहे थे। एक निजी बस ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें सत्यवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक प्रवेश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि शिक्षा का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि सड़क पर कुछ मवेशी आ जाने के कारण बस चालक ने नियंत्रण खो दिया।
भाषा पृथ्वी
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


