BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

EPFO New Rules : EPFO सदस्यों के लिए बड़ी खुशखबरी.. अब जल्द निकलेगा कर्मचारियों का PF, आसान हुई प्रक्रिया, नए नियम लागू

EPFO New Rules : EPFO सदस्यों के लिए बड़ी खुशखबरी.. अब जल्द निकलेगा कर्मचारियों का PF, आसान हुई प्रक्रिया, नए नियम लागू |

Shyam Dwivedi
Published: 18 Jan 2025 | 7:14 pmModified: 18 Jan 2025 | 7:14 pm

नई दिल्ली। EPFO New Rules : सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ के 7.6 करोड़ से अधिक सदस्य अब नियोक्ता द्वारा किसी सत्यापन या ईपीएफओ की मंजूरी के बगैर भी नाम और जन्मतिथि जैसी व्यक्तिगत जानकारियों में ऑनलाइन बदलाव कर सकते हैं। यह सुविधा शनिवार से शुरू हो गई। इसके अलावा, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के ई-केवाईसी ईपीएफ खाते (आधार से जुड़े) वाले सदस्य, नियोक्ता के हस्तक्षेप के बिना आधार ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) के साथ सीधे अपने ईपीएफ हस्तांतरण दावे ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को ईपीएफओ की इन दोनों नई सेवाओं की शुरुआत की।

read more : Grah Gochar 2025: ग्रह गोचर से बदलने वाली है इन राशियों की किस्मत, खुलेंगे तरक्की के नए मार्ग, मिलेंगा भाग्य का साथ 

EPFO New Rules : उन्होंने कहा कि ईपीएफओ सदस्यों द्वारा दर्ज लगभग 27 प्रतिशत शिकायतें सदस्य प्रोफाइल/ केवाईसी मुद्दों से संबंधित हैं और इस सुविधा के शुरू होने के बाद इन शिकायतों में उल्लेखनीय रूप से गिरावट आएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के व्यक्तिगत विवरणों में संशोधन के अनुरोधों का लाभ भारी कार्यबल वाले बड़े नियोक्ताओं को भी होगा। श्रम मंत्री ने कहा कि ईपीएफओ ने ईपीएफओ पोर्टल पर संयुक्त घोषणा की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। इससे कर्मचारियों को नाम, जन्म तिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, पिता/माता का नाम, वैवाहिक स्थिति, पति/ पत्नी का नाम, कामकाजी संगठन से जुड़ने और छोड़ने की तिथि जैसी व्यक्तिगत जानकारियों में होने वाली आम त्रुटियों को खुद ही सुधारने की सुविधा मिल गई है।

किसे मिलेगी ये सुविधा?

इसके लिए नियोक्ता द्वारा किसी सत्यापन या ईपीएफओ द्वारा अनुमोदन की जरूरत नहीं रह गई है। ऐसे मामलों में किसी सहयोगी दस्तावेज की भी जरूरत नहीं है। यह सुविधा उन सदस्यों के लिए उपलब्ध होगी, जिनका यूएएन (सार्वभौमिक खाता संख्या) एक अक्टूबर, 2017 (जब आधार से मिलान अनिवार्य हो गया था) के बाद जारी किया गया था। यूएएन एक अक्टूबर, 2017 से पहले जारी होने की स्थिति में नियोक्ता ईपीएफओ की मंजूरी के बिना भी विवरण को सही कर सकता है। ऐसे मामलों के लिए सहयोगी दस्तावेज़ की जरूरत को भी सरल बना दिया गया है।

अब आसानी से होगी पंजीकरण प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि केवल उन मामलों में जहां यूएएन को आधार से नहीं जोड़ा गया है, वहां किसी भी सुधार को नियोक्ता के समक्ष भौतिक रूप से प्रस्तुत करना होगा तथा सत्यापन के बाद अनुमोदन के लिए ईपीएफओ को भेजना होगा। यूएएन पंजीकरण नियोक्ता द्वारा कर्मचारी के लिए शुरुआत में किया जाता है। कई कर्मचारियों के लिए, पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान या बाद में पिता/पति या पत्नी का नाम, वैवाहिक स्थिति, राष्ट्रीयता और सेवा विवरण दर्ज करने में नियोक्ताओं द्वारा गलतियां की गईं।

इन त्रुटियों को ठीक करने के लिए कर्मचारी को सहायक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन अनुरोध करना पड़ता था। इस अनुरोध को नियोक्ता द्वारा सत्यापित करना होता था और उसे अनुमोदन के लिए ईपीएफओ ​​को भी भेजा जाता था। इस प्रक्रिया को संयुक्त घोषणा कहा जाता था। वित्त वर्ष 2024-25 में नियोक्ताओं द्वारा ईपीएफओ को भेजे गए आठ लाख अनुरोधों में से ऐसा देखने को मिला कि केवल 40 प्रतिशत अनुरोध ही पांच दिनों के भीतर भेजे गए जबकि 47 प्रतिशत अनुरोध 10 दिन बाद भेजे गए थे। इसमें नियोक्ता द्वारा लिया गया औसत समय 28 दिन का था। इस सरलीकरण से 45 प्रतिशत मामलों में कर्मचारी आधार ओटीपी सत्यापन के जरिये निजी सूचनाओं में तत्काल सुधार कर सकेंगे। शेष 50 प्रतिशत मामलों में नियोक्ता के माध्यम से सुधार किया जाएगा।

 

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अब ईपीएफओ सदस्य अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, और अन्य विवरणों में बदलाव कर सकते हैं, बिना नियोक्ता की मंजूरी के। इसके अलावा, आधार ओटीपी के माध्यम से ईपीएफ हस्तांतरण के दावे भी सीधे ऑनलाइन दर्ज किए जा सकते हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Great news for EPFO ​​members.. Employees' PF will be released soon, process made easy, new rules implemented

People also search for:15g for pf withdrawal15g form fill up for pf withdrawaladvance pf kaise nikaleepf new rulesepf new rules 2025epf rulesepf rules updateepf withdrawalepf withdrawal process onlineepf withdrawal process online 2024epf withdrawal process online 2025epf withdrawal rulesepf withdwaral rulesepf से पैसा निकालना घाटे का सौदाepfo changes 2025epfo latest news 2025EPFO New Rulesepfo new rules 2025epfo new update 2025epfo online pf withdrawal processepfo pf withdrawal processepfo rules changefor pf withdrawal which documents requiredform 15g for pf withdrawalhow to apply pf withdrawal onlinehow to fill 15g form for pf withdrawalhow to fill form 15g for pf withdrawalhow to pf withdrawhow to withdraw pf money onlinehow to withdraw pf onlinejanuary 2025 new rulesmobile se pf ka paisa kaise nikalemobile se pf kaise nikalenew epfo rulesnew pf rules 2021new pf rules 2025new pf rules for 2025new pf tax rulesnew rbi rulesnew rulesnew rules 2025new rules from 1 january 2025new rules from january 2025new rules january 1 2025new travel rulesnew year 2025new year new rules 2025online pf ka pura paisa kaise nikaleonline pf withdrawal processpf advance kaise nikalepf advance withdrawalpf advance withdrawal process onlinepf balance kaise nikalepf ka paisa kaise nikalepf ka paisa kaise nikale 2025pf ka paisa kaise nikale onlinepf ka paisa mobile se kaise nikalepf ka paisa online kaise nikalepf ka pura paisa kaise nikalepf ka pura paisa online kaise nikalepf kaise nikalepf kaise nikale 2025pf new rulespf new rules 2021pf new rules 2024pf new rules 2025pf news 2025pf pension kaise nikalepf pension withdrawal new rulespf related rules changesPF Rulespf rules 2025pf withdrawalpf withdrawal 2024pf withdrawal documentspf withdrawal documents required 2022pf withdrawal kaise karepf withdrawal new processpf withdrawal processpf withdrawal process 2024pf withdrawal process onlinepf withdrawal process online 2023pf withdrawal process online 2024pf withdrawal process online 2025pf withdrawal process online in hindipf withdrawal rulespf का पूरा पैसा कैसे निकालेpf का पेंशन का पैसा कैसे पूरा निकालेpf निकालनाpf से पैसा निकालने पर कितना बड़ा नुकसान हैppf new rules 2025process for pf withdrawalrbi new rulesrbi new rules 2025rbi new rules forrequired documents for pf withdrawaluan से pf निकालनाupi new rules 2025vpf new ruleswhat is form 15g for pf withdrawalwhich documents required for online pf claimwhich documents required for pf withdrawalऑनलाइन पीएफ कैसे निकालेपीएफपीएफ का पूरा पैसा कैसे निकालेपीएफ का पेंशन का पैसा कैसे निकालेपीएफ का पैसा कैसे निकालेपीएफ का पैसा मोबाइल से कैसे निकालेपीएफ का फॉर्म कैसे भरेंपीएफ कैसे निकालेपीएफ कैसे निकाले मोबाईल सेपीएफ से पैसा निकलनापुराना पीएफ कैसे निकाले?
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm