कश्मीर में ग्रेनेड हमला, तीन सुरक्षाकर्मी घायल

कश्मीर में ग्रेनेड हमला, तीन सुरक्षाकर्मी घायल

कश्मीर में ग्रेनेड हमला, तीन सुरक्षाकर्मी घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 30, 2021 2:22 pm IST

श्रीनगर, 30 जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में सुरक्षा बलों के तीन जवानों को मामूली चोटें आयी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने दोपहर को बारामुला शहर में खानपुरा पुल के समीप सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका।

घायल सुरक्षाकर्मियों को एक अस्पताल ले जाया गया जबकि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है।

भाषा

गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में