BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

गुजरात: मूसलाधार बारिश से 38 हजार लोग विस्थापित, सेना और एनडीआरएफ बचाव अभियान में जुटीं

गुजरात: मूसलाधार बारिश से 38 हजार लोग विस्थापित, सेना और एनडीआरएफ बचाव अभियान में जुटीं

गुजरात: मूसलाधार बारिश से 38 हजार लोग विस्थापित, सेना और एनडीआरएफ बचाव अभियान में जुटीं
Bhasha
Published: 24 Jul 2026 | 4:07 pmModified: 24 Jul 2026 | 4:07 pm

अहमदाबाद, 24 जुलाई (भाषा) गुजरात में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही, जिससे दर्जनों गांवों के बीच संपर्क टूट गया और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि 38,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया जबकि 352 से अधिक लोगों को बचाया गया।

उन्होंने कहा कि 24 घंटे में कुछ इलाकों में 400 मिलीमीटर (मिमी) से अधिक बारिश दर्ज की गई।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सेना की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।

वहीं, प्रशासन ने स्कूल बंद कर दिए और मुंबई जाने वाली रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया।

दक्षिण गुजरात के वलसाड, नवसारी और सूरत जिलों के साथ-साथ राज्य के मध्य हिस्से के अहमदाबाद व खेड़ा जिलों में सुबह छह बजे तक बीते 24 घंटों में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

सुबह से वाव-थराद, अमरेली और खेड़ा जिलों में बारिश फिर से शुरू हो गई, जिसके मद्देनजर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।

राहत आयुक्त गौरांग मकवाना ने कहा, “अब तक 38,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। इनमें से ज्यादातर लोग नवसारी और वलसाड जिलों से हैं। इनमें से अधिकतर लोग अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं जबकि करीब 2,000 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। अब तक कुल 352 लोगों को बचाया गया है।”

उन्होंने बताया कि ताप्ती जिले में केवल एक व्यक्ति की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है और प्रभावित जिलों से अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा से हवाई मार्ग से भेजी गई एनडीआरएफ की चार टीम सूरत पहुंचीं और उन्हें वलसाड तथा नवसारी भेज दिया गया, जिनमें से एक टीम को सूरत में ही तैयार रखा गया है।

मकवाना ने बताया कि सेना की दो टुकड़ियां वलसाड और नवसारी पहुंच चुकी हैं, जबकि दो अतिरिक्त टीम प्रभावित जिलों में भेजी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जरूरत और हालात के अनुसार अतिरिक्त टीम तैनात की जाएंगी।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) की ओर से साझा किए गए 24 घंटे के बारिश के आंकड़ों के अनुसार, खेड़ा जिले के मेहमदाबाद में सबसे अधिक 507 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद अहमदाबाद के ढोलका में 473 मिमी, नवसारी के चिखली में 451 मिमी, वलसाड के उमरगांव में 434 मिमी और नवसारी के खेरगाम में 434 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इस अवधि के दौरान राज्य के 35 तालुकों में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई। शुक्रवार सुबह छह बजे से चार घंटे के दौरान वाव-थराद जिले के देवदर में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि खेड़ा के मेहमदाबाद में 129 मिमी बारिश हुई।

आंकड़ों के अनुसार, पाटन, अमरेली और बनासकांठा वे अन्य जिले हैं, जहां शुक्रवार सुबह से बारिश फिर से शुरू हुई है।

ताप्ती जिले की अंबिका नदी और पार, औरंगा तथा दमन गंगा जैसी अन्य नदियां उफान पर हैं, जिससे इनके किनारे बसे निचले इलाकों में पानी भर गया।

आईएमडी ने शुक्रवार को महीसागर, पंचमहल और दाहोद के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया।

वहीं, वलसाड, ताप्ती, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, अहमदाबाद, खेड़ा, गांधीनगर और आणंद सहित दक्षिण व मध्य गुजरात के कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार से बारिश कम होने की संभावना है।

शनिवार के लिए साबरकांठा और अरावली को ‘ऑरेंज अलर्ट’ क्षेत्र में रखा गया है जबकि रविवार के लिए बनासकांठा व साबरकांठा को ‘ऑरेंज अलर्ट’ क्षेत्र में रखा गया है।

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: गुजरात: मूसलाधार बारिश से 38 हजार लोग विस्थापित, सेना और एनडीआरएफ बचाव अभियान में जुटीं

People also search for:GujaratGujarat RainsRains
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm