गुजरात एटीएस ने 8.32 करोड़ रुपये की ट्रामाडोल टैबलेट जब्त की, मेडिकल स्टॉकिस्ट गिरफ़्तार

गुजरात एटीएस ने 8.32 करोड़ रुपये की ट्रामाडोल टैबलेट जब्त की, मेडिकल स्टॉकिस्ट गिरफ़्तार

गुजरात एटीएस ने 8.32 करोड़ रुपये की ट्रामाडोल टैबलेट जब्त की, मेडिकल स्टॉकिस्ट गिरफ़्तार
Modified Date: June 26, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: June 26, 2026 8:09 pm IST

अहमदाबाद, 26 जून (भाषा) गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने लगभग 8.32 करोड़ रुपये मूल्य की 2.08 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त की है और राजस्थान के एक मेडिकल स्टॉकिस्ट को इस प्रतिबंधित दवा की तस्करी में शामिल होने के कारण में गिरफ़्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर, एटीएस की एक टीम ने बृहस्पतिवार को गुजरात के अंकलेश्वर से राजस्थान में पाली जा रही एक लग्जरी निजी बस की जांच की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘अहमदाबाद के शाहीबाग में बस की तलाशी के दौरान, एटीएस टीम को 2,08,000 ट्रामाडोल टैबलेट मिले जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अनुमानित कीमत 8.32 करोड़ रुपये है।

ट्रामाडोल दर्द कम करने वाली प्रतिबंधित दवा है और उसे स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) कानून के तहत मन:प्रभावी पदार्थ के तौर पर वर्गीकृत किया गया है।

खेप ज़ब्त करने के बाद, एटीएस ने इसके मालिक की तलाश शुरू की, जो एक मेडिकल स्टॉकिस्ट है।

पुलिस उपाधीक्षक एस एल चौधरी ने कहा, ‘‘जब एटीएस को पता चला कि आरोपी राजस्थान भाग गया है, तो एक टीम उदयपुर के लिए भेजी गई। वलसाड (गुजरात) के रहने वाले और मूल रूप से राजस्थान के निवासी परेश जैन को गिरफ़्तार किया गया और अदालत ने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।’’

आरोपी को पहले भी स्वापक एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ़्तार किया गया था।

भाषा अविनाश आशीष

आशीष


लेखक के बारे में