गुजरात : भाजपा विधायक गोविंद परमार का 72 साल की उम्र में निधन
गुजरात : भाजपा विधायक गोविंद परमार का 72 साल की उम्र में निधन
आणंद, छह मार्च (भाषा) गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गोविंद परमार का संक्षिप्त बीमारी के बाद शुक्रवार को यहां निधन हो गया। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी।
आणंद जिले के उमरेठ से निर्वाचित परमार 72 वर्ष के थे।
उन्होंने कहा कि मध्य गुजरात के अनुभवी नेता, चार बार के विधायक, का आणंद शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।
गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘उमरेठ के लोकप्रिय विधायक गोविंदभाई परमार के निधन की दुखद खबर सुनी। प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी दिव्य आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस आघात को सहने की शक्ति प्रदान करें।’
वर्ष 1953 में जन्मे परमार चार बार 1995, 1998, 2017 और 2022 में गुजरात विधानसभा के लिए चुने गए।
पहली बार वह 30 साल पहले आणंद जिले की सरसा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 1998 के विधानसभा चुनाव में परमार ने कांग्रेस के टिकट पर सरसा सीट बरकरार रखी।
बाद में चुनाव हारने के बाद परमार भाजपा में शामिल हो गए।
सरसा सीट को 2008 में उमरेठ विधानसभा क्षेत्र में मिला दिया गया था। 2012 के चुनावों में, उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अगले दो चुनावों 2017 और 2022 में वह भाजपा के टिकट पर उमरेठ से विजयी रहे।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश

Facebook


