MP Ki Baat: कैलाश विजयवर्गीय क्यों चले गए हैं कोप भवन में? बजरबट्टू सम्मेलन से भी मंत्री जी ने बनाई दूरी, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

MP Ki Baat: कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों साइलेंट मोड में नजर आ रहे हैं।

MP Ki Baat: कैलाश विजयवर्गीय क्यों चले गए हैं कोप भवन में? बजरबट्टू सम्मेलन से भी मंत्री जी ने बनाई दूरी, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

MP Ki Baat/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 6, 2026 / 11:52 pm IST
Published Date: March 6, 2026 11:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों साइलेंट मोड में नजर आ रहे हैं।
  • अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले कैलाश इन दिनों अज्ञातवास जैसे रंग-ढंग में ढले नजर आ रहे हैं।
  • सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों से उनकी दूरी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई।

शह मात The Big Debate: भोपाल: मध्यप्रदेश के कद्दावर कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों साइलेंट मोड में नजर आ रहे हैं। अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले कैलाश इन दिनों अज्ञातवास जैसे रंग-ढंग में ढले नजर आ रहे हैं। सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों से उनकी दूरी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई। कैलाश विजयवर्गीय सबसे पहले गणतंत्र दिवस के मौके (शह मात The Big Debate) पर झंडा वंदन में शामिल नहीं हुए। इसके बाद हाल ही में बड़वानी में आयोजित हुई कृषि कैबिनेट से भी उन्होंने दूरी बनाए रखी। वहीं इंदौर में पिछले 28 सालों से आयोजित होने वाले हास्य आयोजन बजरबट्टू सम्मेलन से भी उन्होंने दूरी बना ली। जिसके चलते ये आयोजन निरस्त हो गया।

हालांकि इस बीच कैलाश विजयवर्गीय का एक और अंदाज देखने को मिला। जब कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की यात्रा पर बनी फिल्म ‘शतक’ देखने कार्यकर्ताओं के साथ थिएटर पहुंचे, लेकिन यहां उन्होंने थिएटर की कुर्सी पर बैठने की बजाय सीढ़ियों पर बैठकर फिल्म देखी। जिसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।  (शह मात The Big Debate)  कांग्रेस ने मौके पर चौका मारते हुए कहा कि- कैलाश विजयवर्गीय का लगातार दूरी बनाना बता रहा है कि- बीजेपी में ऑल इज वेल नहीं है।

शह मात The Big Debate: लेकिन सवाल ये कि क्या कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों सियासी कोप भवन में है? (शह मात The Big Debate)  सवाल ये भी कि- कैलाश अपनी नाराजगी की नुमाइश कर सरकार और संगठन को कुछ संदेश देना चाह रहे हैं? और सबसे बड़ा सवाल ये कि- क्या ये कैलाश की प्रेशर पॉलिटिक्स है?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.