गुजरात स्थानीय चुनाव: भाजपा ने वाव-थराद, अरावली और सुरेंद्रनगर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

गुजरात स्थानीय चुनाव: भाजपा ने वाव-थराद, अरावली और सुरेंद्रनगर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

गुजरात स्थानीय चुनाव: भाजपा ने वाव-थराद, अरावली और सुरेंद्रनगर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
Modified Date: April 9, 2026 / 08:02 pm IST
Published Date: April 9, 2026 8:02 pm IST

अहमदाबाद, नौ अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात के वाव-थराद और अरवल्ली जिलों की जिला पंचायतों, तालुका पंचायतों तथा नगरपालिकाओं के साथ-साथ सुरेंद्रनगर नगर निगम के चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों की घोषणा की।

गुजरात में स्थानीय निकायों की लगभग 10,000 सीट के लिए चुनाव 26 अप्रैल को होंगे जबकि मतगणना 28 अप्रैल को होगी।

इन चुनावों में 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र होंगे। इस चुनाव में 34 जिला पंचायतें, 260 तालुका पंचायतें और 84 नगर पालिकाएं तथा 15 नगर निगम शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने कुछ नगरपालिकाओं, नगर निगमों, तालुका पंचायतों और जिला पंचायतों की सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि कांग्रेस की गुजरात इकाई ने रविवार को कई सीट के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए।

जिन शहरों में चुनाव होंगे उनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामनगर शामिल हैं। पिछले साल नव गठित नौ नगर निगमों में भी चुनाव होंगे।

इससे पहले दिन में, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के गुजरात कैडर के पूर्व अधिकारी एम. एल. निनामा और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता राजू करपाड़ा राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

भाषा यासिर रवि कांत


लेखक के बारे में