गुजरात पुलिस ने मानसून की तैयारियों की समीक्षा की
गुजरात पुलिस ने मानसून की तैयारियों की समीक्षा की
गांधीनगर, दो जुलाई (भाषा) गुजरात पुलिस ने पूरे राज्य में मानसून पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन की समीक्षा की और इस सिलसिले में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 11 कंपनियों के 1,036 जवानों को तैनात किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को यहां पुलिस भवन में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी. एस. मलिक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक और विभिन्न इकाइयों के अधिकारी शामिल हुए।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘आपदा के समय एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होम गार्ड, जीआरडी, टीआरबी और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय और मिलकर काम करने पर जोर दिया गया है। पहले से की गई तैयारी के तहत 28 जून से संवेदनशील और तय जगहों पर एसडीआरएफ की 11 कंपनियों के कुल 1,036 जवानों को तैनात किया गया है।’
बयान में कहा गया है कि बारिश के दौरान यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस तैनात की जाएगी। साथ ही कर्मचारियों को बाढ़ की स्थिति में बचाव कार्यों और सड़क पर गिरे पेड़ों या बाधाओं को हटाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश

Facebook


