गुजरात : गोधरा नगरपालिका चुनाव में आप उम्मीदवार के खिलाफ ‘हवाला लेनदेन’ के आरोप में जांच शुरू

गुजरात : गोधरा नगरपालिका चुनाव में आप उम्मीदवार के खिलाफ ‘हवाला लेनदेन’ के आरोप में जांच शुरू

गुजरात : गोधरा नगरपालिका चुनाव में आप उम्मीदवार के खिलाफ ‘हवाला लेनदेन’ के आरोप में जांच शुरू
Modified Date: April 22, 2026 / 06:17 pm IST
Published Date: April 22, 2026 6:17 pm IST

गोधरा (गुजरात), 22 अप्रैल (भाषा) गुजरात के पंचमहल जिले में पुलिस ने गोधरा नगरपालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के एक उम्मीदवार और पार्टी के दो कार्यकर्ताओं से जुड़े कथित हवाला लेनदेन की जांच शुरू की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह जांच 26 अप्रैल को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव से पहले शुरू हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, आरोप हैं कि तीनों ने पिछले 15 दिनों में गोधरा में हवाला माध्यमों से 50 लाख रुपये से अधिक की रकम के हस्तांतरण में मदद की और इन पैसों का इस्तेमाल मतदाताओं को प्रलोभन देकर प्रभावित करने के लिए किया गया।

पंचमहल पुलिस के ‘स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप’ (एसओजी) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह जांच पुलिस को गोधरा नगरपालिका के वार्ड नंबर 11 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजय वस्तानी से जुड़े संदिग्ध हवाला लेनदेन के संबंध में प्राप्त विशिष्ट सूचनाओं के बाद शुरू की गई है।

इसमें कहा गया है कि अवैध वित्तीय लेनदेन के संबंध में आम आदमी पार्टी के दो कार्यकर्ता – मेखर गांव के निवासी रमनभाई बारिया और हलोल कस्बे के निवासी दर्शित सोनी – भी जांच के दायरे में हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘आरोपियों पर गुजरात के विभिन्न जिलों के व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित करके अवैध धन हस्तांतरण में संलिप्त होने का संदेह है।’’

भाषा शफीक रंजन

रंजन


लेखक के बारे में