गुजरात: अमरेली में धतरवाड़ी नदी में दो लड़कों की डूबने से मौत

गुजरात: अमरेली में धतरवाड़ी नदी में दो लड़कों की डूबने से मौत

गुजरात: अमरेली में धतरवाड़ी नदी में दो लड़कों की डूबने से मौत
Modified Date: May 14, 2026 / 10:24 pm IST
Published Date: May 14, 2026 10:24 pm IST

अमरेली, 14 मई (भाषा) गुजरात के अमरेली जिले में बृहस्पतिवार अपराह्न धतरवाड़ी नदी में नहाने गए दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।।

राजुला थाने के निरीक्षक विजय कोलादर ने बताया कि दोनों लड़कों की उम्र 14 वर्ष थी।

उन्होंने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब दोनों खखबाई गांव के पास नदी में नहाने के लिए गए थे।

विजय के अनुसार, मृतकों की पहचान गानू परमार और दक्ष डोडिया के रूप में की।

भाषा

प्रचेता प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में