गुजरात: सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल

गुजरात: सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल

गुजरात: सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल
Modified Date: March 31, 2026 / 08:56 pm IST
Published Date: March 31, 2026 8:56 pm IST

राजकोट, 31 मार्च (भाषा) गुजरात के राजकोट शहर में सर्विस रिवॉल्वर से गलती से चली गोली लगने से एक उपनिरीक्षक और उनकी महिला मित्र को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन 2) राकेश देसाई ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे उस समय हुई, जब पुलिसकर्मी नितिन के. पंड्या यूनिवर्सिटी रोड स्थित अपने फ्लैट में अपनी महिला मित्र की मौजूदगी में रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे कि तभी गलती से गोली चल गई।

देसाई ने बताया कि गोली पहले पंड्या के दाहिने हाथ में लगी और फिर उनकी महिला मित्र की कमर के पास जा लगी, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर अस्पताल में सर्जरी के दौरान महिला के शरीर में फंसा धातु का टुकड़ा सफलतापूर्वक निकाल दिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों घायलों की हालत स्थिर है।

पांड्या का तबादला गांधीग्राम-2 (विश्वविद्यालय) थाने से हुआ था और वह 15 दिन पहले राजकोट पुलिस की साइबर अपराध इकाई में शामिल हुए थे।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में