गुरुग्राम: बुजुर्ग महिला का सड़ा गला शव बाथरूम में मिला

गुरुग्राम: बुजुर्ग महिला का सड़ा गला शव बाथरूम में मिला

गुरुग्राम: बुजुर्ग महिला का सड़ा गला शव बाथरूम में मिला
Modified Date: June 1, 2026 / 01:12 pm IST
Published Date: June 1, 2026 1:12 pm IST

गुरुग्राम, एक जून (भाषा) गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 2 इलाके में दूसरी मंजिल पर स्थित एक घर के बाथरूम में 74 वर्षीय महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रीता बख्शी के रूप में हुई है जो अपनी बेटी रजनी बख्शी के साथ उसी घर में रहती थीं।

रजनी ने 28 मई को डीएलएफ फेज 2 थाने में अपनी मां के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनकी मां 25 मई से लापता हैं।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस दो बार उनके घर गई लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

पड़ोसियों ने 30 मई की शाम को पुलिस को घर से दुर्गंध आने की सूचना दी।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां बाथरूम में रीता बख्शी का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला।

पुलिस को संदेह है कि बुजुर्ग महिला बाथरूम में फिसलकर गिर गई, जिससे उनके सिर में चोट आई और उनकी मृत्यु हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।’’

अधिकारी ने बताया कि रजनी अपनी मां के साथ रहती थी, बावजूद इसके उसने गुमशुदगी की शिकायत क्यों दर्ज कराई, इसकी भी जांच की जा रही है।

भाषा

सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में