IND W vs PAK W Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, जानें कितने बजे से शुरू होगा मैच, यहां देखें Live Streaming
IND W vs PAK W Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, जानें कितने बजे से शुरू होगा मैच, यहां देखें Live Streaming
IND W vs PAK W Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, जानें कितने बजे से शुरू होगा मैच, यहां देखें Live Streaming /image: Social Media
- भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला आज रात 8 बजे दुबई में होगा
- दुबई की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार, बाद में स्पिनरों को फायदा मिल सकता है
- महिला T20I में भारत ने पाकिस्तान को 17 में से 14 मैचों में हराया है
दुबई: IND W vs PAK W Asia Cup 2026 Live Streaming भारत और पाकिस्तान (India Women vs Pakistan Women) के बीच एशिया कप 2026 (Women Asia Cup 2026) का हाई-वोल्टेज मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह आसान करने के लिहाज से यह मैच बेहद अहम है। तो आइये जानते है पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड।
पिच रिपोर्ट (IND W vs PAK W Pitch Report)
IND W vs PAK W Asia Cup 2026 Live Streaming दुबई स्टेडियम में मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में थोड़ी आसानी होती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है और स्पिनरों को टर्न और ग्रिप मिलने लगती है।
कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs PAK Women Live)
मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर किया जाएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर होगी।
जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (India Pakistan Head to Head,)
IND W vs PAK W Asia Cup 2026 Live Streaming महिला टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया और पाकिस्तान अब तक 17 बार भिड़े है। जिमें से भारत ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को केवल 3 मैचों में सफलता मिली है। महिला टी20 एशिया कप 2022 में पाकिस्तान ने भारत को हराया था।
दोनों टीमों का स्क्वाड (Women’s Asia Cup 2026 Live Streaming)
भारतीय महिला टीम : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।
पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, अयमान फातिमा, तूबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीना, मोमिना रियासत, ईमान नसीर, वहीदा अख्तर।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh High Court Acting Chief Justice: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक चीफ जस्टिस, अब ये सीनियर जज संभालेंगे जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
- Teachers Day 2026: आज शिक्षक दिवस पर 48 शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू , छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट
- BJYM District President Notice: सोशल मीडिया पर किया था ये ऐलान, अब भाजयुमो जिलाध्यक्ष को बीजेपी ने थमाया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

Facebook


