Govt Teachers Service Extension: अब 2 साल और नौकरी कर पाएंगे ये सरकारी शिक्षक, टीचर्स डे पर मिली सेवा विस्तार की सौगात, इतनी राशि नकद भी..

पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रत्येक शिक्षक को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 25 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को सेवानिवृत्ति आयु सीमा में दो वर्ष की वृद्धि का लाभ भी मिलेगा।

Govt Teachers Service Extension: अब 2 साल और नौकरी कर पाएंगे ये सरकारी शिक्षक, टीचर्स डे पर मिली सेवा विस्तार की सौगात, इतनी राशि नकद भी..

Government Teachers Service Extension Announcement || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 5, 2026 / 04:20 pm IST
Published Date: September 5, 2026 4:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शिक्षकों को मिला दो साल का सेवा विस्तार
  • प्रत्येक शिक्षक को ₹25 हजार सम्मान राशि
  • 81 शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान

गोरखपुर: शिक्षक दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। (Govt Teachers Service Extension Announcement) मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी को ज्ञान, संस्कार और आधुनिक तकनीक से जोड़कर प्रदेश और देश का भविष्य तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का भविष्य कक्षाओं में आकार लेता है और शिक्षक उस भविष्य के निर्माता हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

81 शिक्षकों का किया गया सम्मान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 81 शिक्षकों को सम्मानित भी किया। इन शिक्षकों को उनकी मेहनत, नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 और मुख्यमंत्री शिक्षक पुरस्कार-2025 प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले कुल 81 शिक्षकों में बेसिक शिक्षा विभाग के 61 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षक शामिल रहे। इनमें 33 महिला शिक्षक हैं। समारोह में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 76 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के पांच शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दो साल का सेवा विस्तार, 25 हजार रुपये नकद भी

पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रत्येक शिक्षक को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 25 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को सेवानिवृत्ति आयु सीमा में दो वर्ष की वृद्धि का लाभ भी मिलेगा। (Govt Teachers Service Extension Announcement) इसके अलावा उन्हें आजीवन उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रतिवर्ष चार हजार किलोमीटर तक निश्शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

शिक्षकों को बताया राष्ट्र के भविष्य का निर्माता

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राचीन ज्ञान और संस्कृति की धरती रहा है। काशी ने पूरी दुनिया को ज्ञान की रोशनी दी, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या, मथुरा, वृंदावन और प्रयागराज भी सनातन ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र रहे हैं। आज प्रदेश के शिक्षक इसी ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक और नई शिक्षा पद्धतियों से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य तैयार कर रहे हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

डॉ. राधाकृष्णन को किया याद

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि वह महान दार्शनिक, शिक्षाविद और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमुख समर्थक थे। उनके जन्मदिन को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। (Govt Teachers Service Extension Announcement) हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने पुरस्कार पाने वाले सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान, समर्पण और संस्कारों के जरिए विकसित उत्तर प्रदेश की नई पीढ़ी तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

महिला जूनियर एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया

शिक्षक दिवस पर अपने स्कूल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, छात्र जीवन को याद किया

भारी बारिश के बीच पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर ‘बाढ़ के सर्वोच्च बिंदु’ के पार पहुंचा

सोनभद्र में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

नेपाल त्रासदी : जल विद्युत परियोजना की सुरंग से एक चीनी नागरिक को बचाया गया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown