गुरुग्राम: परिवार को ‘लिव-इन’ संबंध का पता चलने पर युवक ने की आत्महत्या

गुरुग्राम: परिवार को ‘लिव-इन’ संबंध का पता चलने पर युवक ने की आत्महत्या

गुरुग्राम: परिवार को ‘लिव-इन’ संबंध का पता चलने पर युवक ने की आत्महत्या
Modified Date: June 8, 2026 / 07:41 pm IST
Published Date: June 8, 2026 7:41 pm IST

गुरुग्राम, आठ जून (भाषा) गुरुग्राम के भंगरोला गांव में 19 वर्षीय युवक ने खुद के सह जीवन (लिव-इन) संबंध में रहने की जानकारी परिवार को होने के बाद एक मकान की चौथी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान आगरा के एक गांव के निवासी विशाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि वह भंगरोला गांव में किराए के मकान में रहता था और मानेसर की एक निजी कंपनी में काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विशाल एक युवती के साथ सह जीवन में रह रहा था।

जांच में पुलिस को पता चला कि विशाल ने खुद को शादीशुदा बताकर मकान मालिक से मकान किराए पर लिया था।

जांचकर्ताओं ने बताया कि दोनों (विशाल और उसकी प्रेमिका के) के परिवार वालों को हाल ही में उनके रिश्ते के बारे में पता चला था।

पुलिस के अनुसार, इस घटनाक्रम के बाद विशाल कथित तौर पर मानसिक तनाव में था और शनिवार रात उसने इमारत की चौथी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी।

अधिकारियों ने बताया कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में