गुरुग्राम : कार पर स्टंट कर रहे युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर आने पर पुलिस ने लिया संज्ञान
गुरुग्राम : कार पर स्टंट कर रहे युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर आने पर पुलिस ने लिया संज्ञान
गुरुग्राम (हरियाणा), दो अगस्त (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम में कुछ युवकों द्वारा लापरवाही से ‘एसयूवी’ चलाने का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने उसका संज्ञान लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
इस वीडियो फुटेज में कथित तौर पर कुछ युवक-युवतियां सड़क पर गलत दिशा में तेज़ी से दौड़ रही एक काली ‘स्कॉर्पियो’ गाड़ी की खिड़कियों और ‘सनरूफ’ से बाहर झांकते हुए दिखाई दे रही हैं।
पुलिस ने कहा कि गाड़ी में सवार लोगों ने न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की जान भी खतरे में डाली।
अधिकारी ने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की मदद से वाहन मालिक तथा उसमें सवार लोगों की पहचान की जाएगी और फिर उपयुक्त कार्रवाई की जायेगी।’’
भाषा राजकुमार प्रशांत
प्रशांत

Facebook


