हर हर शंभू… गाने वाली फरमानी नाज के पिता, भाई और जीजा गिरफ्तार, सरिया चोरी करते पकड़ाए रंगे हाथों
फरमानी नाज के पिता, भाई और जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! Farmani Naaz's Father, Brother and Jija Arrested
farmani naaz
मेरठ: Farmani Naaz’s Father Brother and Jija Arrested हर हर शंभू…गाने से सुर्खियों में आई यूट्यूबर फरमानी नाज के पिता, भाई और जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अरमान सहिम 8 आरोपियों को सरिया चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में फरमानी नाज के पिता और जीजा भी शामिल हैं। वहीं, आरोपियों के बताए ठिकाने से पुलिस की टीम ने दो क्विंटल सरिया भी जब्त किया है।
Read More: Today Petrol Diesel Price : इस राज्य में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का हाल…
Farmani Naaz’s Father Brother and Jija Arrested मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सरिया लूट गिरोह के सदस्य खिर्वा जलालपुर में वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और कंकरखेड़ा निवासी अनुज, मोनू, शाकिर, इरशाद, शाहरुख, टेहरकी गांव सरधना निवासी फिरोज और मोहम्मदपुर लोहड्डा मुजफ्फरनगर निवासी अरमान को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने टेहरकी गांव स्थित निर्माणाधीन टंकी सहित कई जगहों से सरिया लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Facebook


