Haridwar Viral Video: हर की पौड़ी पर ‘शेख’ की एंट्री, श्रद्धालुओं में मची सेल्फी की होड़, विदेशी मेहमान समझकर लोगों ने किया स्वागत हकीकत जान दंग रह गई पुलिस
Haridwar Viral Video: हरिद्वार के पवित्र हर की पौड़ी घाट पर शेख के कपड़े पहनकर वीडियो बनाना दो यूट्यूबर्स को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के …

Haridwar Viral Video:
- हर की पौड़ी पर शेख बनकर घूमते युवक हिरासत में।
- यूट्यूब व्यूज के लिए बनाया गया था वायरल कंटेंट।
- माफी के बाद कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।
उत्तराखंड: उत्तराखंड के हरिद्वार में पवित्र हर की पौड़ी घाट पर शेख के कपड़े पहनकर घूमना दो युवकों को भारी पड़ गया। दोनों युवक खुद को मुस्लिम बताकर शेख के कपड़े पहनकर श्रद्धालुओं से मिलते और उनके साथ फोटो खिंचाते नजर आ रहे थे। (Haridwar Viral Video )दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। वीडियो सामने आते ही तीर्थ स्थल पर आने वाले लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
लाइक्स पाने के लिए किया ऐसा काम
आपको बता दें कि दोनों युवकों की पहचान यूट्यूबर नवीन कुमार और प्रिंस के रूप में हुई है। दोनों ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्यूज और लाइक्स पाने के लिए ऐसा रूप धारण किया था। (Haridwar Reels Controversy )वीडियो में ये युवक शेख बनकर श्रद्धालुओं से मिलते और फोटो खिंचाते नजर आ रहे थे, जिससे सोशल मीडिया पर गलत संदेश फैलने की आशंका जताई जा रही थी।
उत्तराखंड | हरिद्वार में "शेख" बनकर गंगा घाटों पर घूम रहे 2 युवकों का Video वायरल हुआ। ये दोनों खुद को दुबई से मुस्लिम बता रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया तो नवीन और प्रिंस निकले। अब दोनों माफी मांग रहे हैं। कह रहे हैं कि यूट्यूब पर व्यूज पाने के लिए ऐसा किया था। pic.twitter.com/sV431BJeOW
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 14, 2026
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने वायरल होने के उद्देश्य से यह “कंटेंट” बनाया था। युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और भविष्य में ऐसी किसी भी हरकत को न दोहराने का वादा किया है। (Sheikh Costume Viral Video )फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया है और कहा है कि यदि दोबारा पवित्र घाट की मर्यादा को ठेस पहुंचाई गई, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी घाट का है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Haridwar: YouTubers Detained for Wearing Sheikh Attire at Har Ki Pauri

Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pm