हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया

हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया

हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया
Modified Date: May 28, 2026 / 12:16 pm IST
Published Date: May 28, 2026 12:16 pm IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

अब तक वीरेंद्र सचदेवा पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार, नवीन ने पार्टी की हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा इकाइयों के अध्यक्षों की भी घोषणा की।

अर्चना गुप्ता को भाजपा हरियाणा अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी की पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनाया गया।

अधिसूचना के अनुसार, त्रिपुरा से भाजपा विधायक अभिषेक देबरॉय को पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

अरुण सिंह ने कहा, ‘‘ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।’’

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में