हरियाणा के सीईओ ने मतदाता सूची से नाम हटाने की अफवाहों को बेबुनियाद बताया

हरियाणा के सीईओ ने मतदाता सूची से नाम हटाने की अफवाहों को बेबुनियाद बताया

हरियाणा के सीईओ ने मतदाता सूची से नाम हटाने की अफवाहों को बेबुनियाद बताया
Modified Date: July 1, 2026 / 10:46 pm IST
Published Date: July 1, 2026 10:46 pm IST

चंडीगढ़, एक जुलाई (भाषा) हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ए. श्रीनिवास ने बुधवार को लोगों से अपील की कि वे मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाए जाने के बारे में फैली अफवाहों पर विश्वास न करें।

उन्होंने सोशल मीडिया पर इस संबंध में प्रसारित हो रही खबरों को गुमराह करने वाला और बेबुनियाद बताया।

एक बयान में श्रीनिवास ने कहा कि निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि हर पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल हो और साथ ही अपात्र लोगों को इसमें शामिल होने से रोका जाए।

श्रीनिवास ने नागरिकों से अफवाहों या दुष्प्रचार पर ध्यान न देने की अपील करते हुए उनसे कहा कि वे तय समय-सीमा के भीतर अपने गणना-प्रपत्र (फार्म) जमा करें।

उन्होंने बताया कि एक जुलाई को अपराह्न दो बजे तक हरियाणा में 95.09 प्रतिशत गणना-प्रपत्र बांटे जा चुके थे, जबकि 32.66 प्रतिशत प्रपत्र डिजिटाइज किये जा चुके थे।

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में