UP Political News: देवी मां के बराबर अखिलेश की तस्वीर रखकर कार्यकर्ताओं ने की पूजा, भड़के भाजपा नेता डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, कहा- खुद को भगवान समझते हैं सपा सुप्रीमो

देवी मां के बराबर अखिलेश की तस्वीर रखकर कार्यकर्ताओं ने की पूजा, UP Political News: Akhilesh's picture placed on par with Goddess Mother

UP Political News: देवी मां के बराबर अखिलेश की तस्वीर रखकर कार्यकर्ताओं ने की पूजा, भड़के भाजपा नेता डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, कहा- खुद को भगवान समझते हैं सपा सुप्रीमो
Modified Date: July 1, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: July 1, 2026 10:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मां ललिता मंदिर में अखिलेश की तस्वीर पर विवाद।
  • भाजपा ने सपा पर आस्था से खिलवाड़ का आरोप लगाया।
  • मामले पर भाजपा-सपा में सियासी घमासान तेज।

लखनऊ। UP Political News: उत्तर प्रदेश के पवित्र तीर्थस्थल नैमिष में स्थित मां ललिता देवी मंदिर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर रखे जाने के कथित मामले को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। इस मुद्दे पर भाजपा नेता एवं यूपी आपदा एवं प्रबंधन जांच समिति के चेयरमैन तथा विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने सपा और उसके कार्यकर्ताओं पर तीखा हमला बोला है।

UP Political News: यूपी आपदा एवं प्रबंधन जांच समिति के चेयरमैन व सदस्य विधान परिषद डॉ। लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने पवित्र धार्मिक स्थल नैमिष में माँ ललिता देवी मंदिर में देवी मां के समकक्ष सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फोटो रखकर उनकी पूजा अर्चना करना देवी मां का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कभी संविधान निर्माता डॉ। भीमराव अम्बेडकर के चित्र को काटकर अपना फोटो लगाकर खुद को बाबा साहब अम्बेडकर के बराबर खड़ाकरने की कोशिश करते हैं। वे इस तरह के कृत्य कार्यकर्ताओं के जरिये कराते रहते हैं। आज तो उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर पवित्र तीर्थस्थल नैमिष में देवी मां ललिता देवी के बराबर अपनी तस्वीर रखवाकर अपनी पूजा भी शुरू करा दी। डॉ। निर्मल ने कहा कि अखिलेश यादव का जब महापुरुषों का अपमान करने से मन नहीं भरा तो उन्होंने देवी-देवताओं का अपमान करना शुरू कर दिया है। इस अपमान का बदला हिन्दू विधानसभा चुनाव में इन्हें शिकस्त देकर लेगा।

लखनऊ से भी सामने आई तस्वीरें (UP Political News)

बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 1 जुलाई को आधिकारिक (दस्तावेजों में दर्ज) जन्मदिन पूरे प्रदेश में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, केक कटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी आयोजनों के जरिए अपने नेता का जन्मदिन मनाया। लखनऊ में आयोजित जन्मदिन समारोह के दौरान पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के बैनर तले सुंदरकांड का पाठ कराया गया। आयोजन स्थल पर भगवान श्रीराम, माता सीता और भगवान हनुमान की प्रतिमाएं स्थापित थीं। वहीं पास में अखिलेश यादव की तस्वीर भी रखी गई थी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।