Ravi Bhagat Resigns From BJP: छत्तीसगढ़ में भाजपा को तगड़ा झटका, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा, सामने आई ये बड़ी वजह
छत्तीसगढ़ में भाजपा को तगड़ा झटका, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा, Chhattisgarh BJYM Former State President Ravi Bhagat Resigns From BJP
- भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा से इस्तीफा दिया।
- इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला दिया गया है।
- पिछले कुछ महीनों से पार्टी से नाराजगी की चर्चा थी।
रायपुर। Ravi Bhagat Resigns From BJP भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और रायगढ़ जिला अध्यक्ष को भेजा है। रवि भगत ने अपने इस्तीफा पत्र में पार्टी छोड़ने का कारण निजी कारण बताया है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में उनके इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
Ravi Bhagat Resigns From BJP बता दें कि रवि पिछले कुछ महीनों से पार्टी की कार्यप्रणाली और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर नाराज चल रहे थे। रवि भगत लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में उनके इस्तीफे को भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। अब राजनीतिक नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी नेतृत्व उनके इस्तीफे को स्वीकार करता है या उन्हें मनाने का प्रयास किया जाता है। वहीं, रवि भगत के अगले राजनीतिक कदम को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh High Court Judgment: शादी के सपने दिखाकर संबंध बनाना अपराध नहीं, हाई कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला, जानें पूरा मामला
- Viksit Bharat G Ram Ji Yojana: छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए खुशखबरी, देशभर में लागू हुआ वीबी जी राम जी योजना, जानिए अब बढ़कर कितनी मिलेगी मजदूरी?
- Shukra Gochar Rashifal: 4 जुलाई को शुक्र करेंगे गोचर, बदलेगी इन राशियों की किस्मत, पूरे होंगे अधूरे काम
- धर्म परिवर्तन के दबाव में युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Facebook


