केंद्र ने हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को छह महीने का सेवा विस्तार दिया

Ads

केंद्र ने हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को छह महीने का सेवा विस्तार दिया

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 07:47 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 07:47 PM IST

चंडीगढ़, 30 जून (भाषा) केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार की सिफारिश पर राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को छह महीने का सेवा विस्तार दिया है।

रस्तोगी के लिए यह दूसरा सेवा विस्तार है।

वर्ष 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी रस्तोगी 31 दिसंबर, 2026 तक मुख्य सचिव रहेंगे। रस्तोगी का विस्तारित कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने वाला था।

पिछले वर्ष भी केंद्र सरकार ने रस्तोगी की सेवा अवधि में एक वर्ष का विस्तार दिया था। वह मूल रूप से 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की 30 जून 2026 की अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘हरियाणा सरकार द्वारा अनुराग रस्तोगी की सेवा अवधि बढ़ाने के आठ जून 2026 के प्रस्ताव पर विचार करते हुए केंद्र सरकार ने एक जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक छह माह के सेवा विस्तार को मंजूरी प्रदान की है।’’

हरियाणा सरकार ने फरवरी 2025 में रस्तोगी को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया था।

हरियाणा को उस समय तीन महीने से अधिक के अंतराल के बाद मुख्य सचिव मिला था। इससे पहले तत्कालीन मुख्य सचिव, 1989 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था।

भाषा आशीष नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार