नई दिल्ली। FIR On Pellet Gun Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचे। वह जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर डीसीपी कार्यालय पहुंचे थे। राहुल गांधी ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस कार्यालय में ही धरना शुरू कर दिया।
FIR On Pellet Gun Case: राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि जब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, वह धरने से नहीं उठेंगे। इसके बाद मामले में दिल्ली पुलिस ने साहिल लोचब की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। एफआईआर में आरोपी के कॉलम में किसी व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और प्रियंका गांधी भी डीसीपी कार्यालय पहुंचे। दोनों नेताओं ने मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।