Bengaluru 9 Crore Cash Seized
बेंगलुरु :Bengaluru 9 Crore Cash Seized : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार रात होसुर रोड पर BETL टोल के पास एक क्रेटा कार को रोककर करीब 9 करोड़ की नकदी बरामद की गई। यह रकम बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर की ओर बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाई जा रही थी।
आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जगदीश के अनुरोध पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग टीम ने संदिग्ध कार को सिग्नल के पास घेराबंदी कर रोका। कार को थाने लाकर तलाशी ली गई, जहां से 9 करोड़ कैश बरामद हुआ। कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 42 वर्षीय सचिन भी शामिल है।
सचिन का संबंध तमिलनाडु के थूथुकुडी स्थित ‘सिंधु ज्वैलर्स’ से बताया जा रहा है। मामले की कड़ियां जोड़ते हुए आयकर विभाग की टीम ने जब तमिलनाडु में संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की, तो वहां से भी 1.3 करोड़ की अतिरिक्त नकदी बरामद हुई। इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस ने कार, बरामद कैश और दोनों संदिग्धों को आगे की विस्तृत जांच के लिए इनकम टैक्स अधिकारियों को सौंप दिया है। आयकर विभाग की टीम अब हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
#BREAKING : 9 CRORE CASH SEIZED ON BENGALURU HOSUR ROAD
9 Crore Unaccounted Cash Seized from Car Near Electronic City
Income Tax officials seized around 9 crore in cash from a Creta car allegedly transporting the money illegally from Bengaluru towards Hosur on August 18.… pic.twitter.com/M7vbIz7WYZ
— Imran Khan (@KeypadGuerilla) August 21, 2026