हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जींद में 253 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत की
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जींद में 253 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत की
चंडीगढ़, पांच अप्रैल (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को जींद जिले में सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य और जलापूर्ति से जुड़ी 253 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सैनी ने 140 करोड़ रुपये से अधिक की 12 परियोजनाओं की आधारशिला रखी और 112 करोड़ रुपये से अधिक की संयुक्त लागत वाली तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
बयान के मुताबिक, लोकार्पण की गई परियोजनाओं में जींद नहर संख्या- 4 का पुनर्निर्माण शामिल है, जिसे सिंचाई और जल संसाधन विभाग ने 16.28 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया है।
उद्घाटन की गई अन्य परियोजनाओं में ग्राम स्तर पर आधुनिक सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई सुविधाएं और इंतल खुर्द गांव में जल भंडारण के लिए 56.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एक जलाशय शामिल हैं।
सैनी ने जींद में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इसी के साथ चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 56.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डॉ. बी.आर. आंबेडकर पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया।
भाषा धीरज संतोष
संतोष

Facebook


