हरियाणा: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
हरियाणा: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
चंडीगढ़, 27 सितंबर (भाषा) कांग्रेस की हरियाणा इकाई मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा मामलों के पार्टी प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि पार्टी राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ सोमवार को हरियाणा में संबंधित उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी और उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों की व्यापक समीक्षा की मांग भी उठाई जाएगी। सिंह ने कहा कि पलवल और गुरुग्राम में वह और दत्त प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
भाषा आशीष अमित
अमित

Facebook


