हरियाणा सरकार आंबेडकर के आदर्शों को कायम रखने और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: सैनी

हरियाणा सरकार आंबेडकर के आदर्शों को कायम रखने और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: सैनी

हरियाणा सरकार आंबेडकर के आदर्शों को कायम रखने और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: सैनी
Modified Date: April 14, 2026 / 04:08 pm IST
Published Date: April 14, 2026 4:08 pm IST

चंडीगढ़, अप्रैल 14 (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कहा कि सरकार डॉ. बी.आर. आंबेडकर के आदर्शों को बनाए रखने और आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिसका उद्देश्य ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत के अनुरूप यह सुनिश्चित करना है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

डॉ. आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सैनी ने जोर दिया कि भाजपा सरकार दृढ़ता से मानती है कि समाज के हर वर्ग को सशक्त किए बिना राज्य और राष्ट्र का संपूर्ण विकास असंभव है।

उन्होंने कहा, इसलिए समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए हम लगातार नीतियां बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और अवसरों की समानता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कल्यानकारी नीतियां लागू की हैं।

सैनी डॉ. आंबेडकर की जयंती के अवसर पर समता दौड़ (मैराथन) की शुरुआत करने के उपरांत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के विचार, सिद्धांत तथा उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा का श्रोत है।

सैनी ने कहा कि वह (आंबेडकर) निरंतर सामजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ते रहे तथा उन्होंने शिक्षा को सामजिक उत्थान का सबसे प्रभावशाली माध्यम बताया।

सैनी के अनुसार, केवल शिक्षा, जागरुकता, तथा एकता के जरिए ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

युवाओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है, तथा एक सशक्त और समतावादी समाज बनाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधो पर है।

इस अवसर पर भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता तथा कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा भी उपस्थित थे।

भाषा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में