हरियाणा में ब्लैक फंगस के 454 मामले सामने आ चुके हैं

Ads

हरियाणा में ब्लैक फंगस के 454 मामले सामने आ चुके हैं

  •  
  • Publish Date - May 25, 2021 / 06:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

चंडीगढ़, 25 मई (भाषा) हरियाणा में 24 मई तक ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के 454 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से गुड़गांव जिले में सबसे अधिक 156 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

आंकड़ों के अनुसार हिसार में 95, फरीदाबाद में 55, रोहतक और सिरसा में 27-27, पानीपत में 19 और अंबाला में 14 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि ब्लैक फंगस से पीड़ित पाए गए सभी लोग कोरोना वायरस संक्रमित या मधुमेह के शिकार हैं।

भाषा

जोहेब प्रशांत

प्रशांत